29 Mar 2024, 10:39:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 05 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 5 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे,इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें। आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे ,या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं। यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है,जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसे बनाये रखें। अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें। जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं ,उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
अपने पास कुछ न हो तो ओरों की संपत्ति का क्या फायदा ?ऐसा लगता है कि आप हाल में ही किसी ऐसे आदमी से मिले हैं जो आपको बेहद आकर्षक और अपने वर्तमान पार्टनर से कहीं बेह्तर लगा लेकिन ध्यान रखें। यह केवल आपका वहम है। आपके पास पहले से सर्वोत्तम है और आपको इसका ध्यान रखना चाहिए। इस समय एक गलत कदम उठाने से आप जीवन भर पछतायेंगे। इसीलिए इस लालच से बचें और आराम से रहें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
काम का दबाव आप पर बढ़ेगा और आप उन चीजो से दूर हो सकते है जिन को करने में आपको आनंद आता था। आपको आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पायेगा इसलिए आपको जीवन की छोटी बातों से आनंद लेना होगा। ये बहुत ही संतोषजनक और आपके सामान्य प्रयास की तुलना में कम खर्चीला साबित होगा , इसका अर्थ है की आज कुछ अनावश्यक खर्चो पर आप बचत कर पायेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »