18 Apr 2024, 21:50:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 05 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 5 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें। अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के मामले में काफी सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं,आपको अब इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आपने अपने खान पान में कुछ परिवर्तन किया है तो आपको आज इसके कारण अपने स्वास्थ्य में विशेष सुधार दिखाई दिखाई देगा। इससे आपको अपने स्वास्थ्यवर्धक रूटीन पर बने रहने की प्रेरणा मिलेगी। आप इन अच्छे नतीजों को देखकर अपनी शारीरिक व्यायाम को और भी बढ़ाएंगे। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने पार्टनर की किसी काम/ भाव –भंगिमा से आश्चर्यचकित रह जायेंगे। अगर आप अन्तरंग डिनर आदि पर जाते रहे हैं तो आज भी ऐसे ही एक मजेदार लेकिन पारिवारिक डिनर पर जा सकते हैं जिसमे सारे परिवार को एक साथ होने का मौका मिल सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो इस काम/ भाव –भंगिमा से आपको उनके बारे में नयी बातें जाने और इसके आधार पर भविष्य का फैसला लेने में मदद मिलेगी। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »