28 Mar 2024, 15:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 30 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 12:07AM | Updated Date: Nov 30 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है। आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप आजकल पहले से भी अधिक आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपको ऐसे आदमी भी संपर्क करेंगे जिन लोगों से आपको उम्मीद भी नही थी,इससे आपको काफी आश्चर्य होगा लेकिन उनके बारे में समय लेकर सोचें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या रहेगा ? समय के साथ साथ खुद ही उनका फैसला हो जाएगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों के कारण खुद को बांधे न रखें ,खुलकर जीयें। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी , तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »