28 Mar 2024, 15:11:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 29 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 29 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे। इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है। जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें। इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत बहुत अच्छी है लेकिन आपको इसी सेहतमंद अवस्था का मजा लेते रहने के लिए कुछ आधारभूत सावधानियां तो रखनी ही होंगी। समय पर कदम उठा लेने से आप बिमारियों से बचे रह सकते हैं। अब अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है और उन सब अच्छे व्यायामों को शुरू करने का भी जिनके बारे में आप हमेशा से सोचते रहे हो लेकिन कभी उन्हें पूरे करने का उत्साह नही जुटा पाए हो। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
अगर आपको अपने तरीके और अपने पार्टनर के तरीके में से एक को चुनना पड़े तो आपके सामने एक मुश्किल स्थिति आ जायेगी लेकिन शांति बनाये रखें और किसी भी मुद्दे को लेकर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें। जितना प्यार वो आपसे करते हैं , उसे लौटाने की कोशिश करें और किसी और के कहे अनुसार चलने की बजाय उस मुश्किल समय की याद उन्हें दिलाएं जो आपने एक साथ काटा था। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपका व्ययसायिक विवेक आज शीर्ष स्तर पर रहेगा। आपको भविष्य में बिक्री और सहभागिता के आंकलन के लिए कहा जा सकता है। आपकी मजबूत ज्ञान युक्त व विवेकपूर्ण क्षमता इसमें आपकी मदद करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »