29 Mar 2024, 16:11:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
अगर आप आज रसोईघर में बनने वाले खाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिलकुल सही सोच रहे हैं। आज आपको कोई विशेष पकवान खाने को मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और साफ़ सफाई बनाये रखें। आपके मित्र के को हुई ग़लतफ़हमी आज दूर हो सकती है। अप्रत्याशित श्रोतों से आय होने की भी संभावना है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी खाना खाने सम्बन्धी आदतें कभी भी बहुत अच्छी नही थी ,आपकी स्वास्थ्य ठीक रखने की सभी नेक इच्छाएं और कोशिशें मजेदार फ़ास्ट फ़ूड देखतें ही मिटटी में मिल जाती हैं लेकिन आप ऐसा करते नही रह सकते। आपको आज काफी आतले हुए और मीठे स्नैक्स खाने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको पेट की गंभीर तकलीफें हो सकती हैं।  आज आपको जरुर अपने लिए उपयुक्त और अधिक स्वास्थ्य अनुकूल डाइट प्लान बनाना चाहिए। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है।  बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं।  इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नई ताजगी मिलेगी।  दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन आपकी प्रगति रुक सकती है। अगर आपने किसी भी गैजेट या कुछ रचनात्मक वस्तु का उत्पादन किया है, तो उसे जल्द से जल्द उस पर क़ानूनी एकाधिकार करवा ले। लोग ये साबित करने की कोशिश कर सकते हैं की ये वस्तु उन्ही की है , हालांकि वास्तविकता में वे शायद ही कोई भी उत्पाद की एक प्रतिकृति के निर्माण में आपके करीब आ सकते हैं। ㅤ
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »