23 Apr 2024, 14:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है।  परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है। आपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा। पुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें जैसे ठंड,खांसी,जुकाम या सिरदर्द आदि हो सकती हैं।  कलाई य उंगली में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा। निराश न हों,ये सब तो चलता ही रहता है। संभव हो तो आज अच्छे से आराम कर लें,इससे आप कल काम करने के लिए तैयार हो पायेंगे। ठंडे पेय पीने से बचें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध में ग़लतफ़हमी आ सकती है।  कुछ करने के पीछे आपकी इच्छा तो शायद नेक थी लेकिन इस काम में जो भी दुसरे लोग शामिल थे, उनपर आपकी बात या काम का असर क्या होगा आप इसे नही समझ पाए।  इसका परिणाम यह होगा कि आपको कामों को आपका पार्टनर दूसरे तरीके से समझेगा।  आपको इस स्थिति को सुलझाने के लिए बहुत धीरज की जरुरत होगी। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से , धन लाभ होने की संभावना है। सट्टा उद्यम, शेयर बाजार में और छोटी अवधि के निवेश में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »