24 Apr 2024, 01:58:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 27 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:02AM | Updated Date: Nov 27 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं। दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है। घबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपको अपने दिमाग को सख्ती से आदेश देकर यह सिखाना होगा कि आपको केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही खानी हैं और आपको हर रोज सुबह उठकर एक्सरसाइज जरुर करनी ही हैं। यकीन मानिए यह आपकी जिन्दगी का बहुत अच्छा अनुभव होगा। अगर जरुरत पड़े तो खुद से अकेले में पूछें –आप कैसे हैं ?इससे आपको खुद का ध्यान रखने में मदद मिलेगी। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध रखने से व्यर्थ का तनाव और परेशानियां पैदा होंगी। अपनी निजी और कामकाजी जिन्दगी को अलग रखने की कोशिश करें। अपने सम्बन्ध में और अपने मन में भी उपज रहे तनाव को कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन करें। बिना बात की चिंताओं और तनाव से आपको सम्बन्ध में असुरक्षा महसूस होगी। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने और अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सबसे अच्छा समय है। आप अपनी परियोजना के सफलतापूर्वक अंतः के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आपका संकल्प और अच्छे प्रयास बर्बाद नहीं होंगे और आप निकट भविष्य में अच्छे फल की उम्मीद कर सकते है। आपको इस उद्यम में अपने परिवार का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »