25 Apr 2024, 01:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 24 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है। समय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगे। जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज रोड पर छोटी –मोटी दुर्घटना होने की काफी आशंका बनी हुई है। इसीलिए गाडी चलाते हुए या गली पार करते हुए काफी सावधान रहें क्योंकि टक्कर हो सकती है। यहाँ तक कि अगर आप सावधान भी हैं तो भी आपको औरों की लापरवाही से चोट लग सकती है। इसीलिए रक्षात्मक तरीका अपनाएँ। आज थोड़ी सी अतिरिक्त सावधानी रखने से आप बहुत बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी है और आप किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं लेकिन एक असामान्य से घटनाक्रम में आप किसी ऐसे से मिलेंगे जो आपको और आपके स्वभाव से प्यार करेगा। वह आपकी प्राक्रतिक प्रतिभा की भी प्रशंसा करेगा। आप इसके बारे में सोचना शुरू करेंगे और आपको पता भी न चलेगा कि आप कब उससे रोमांटिक तरीके से प्यार करने लगे हो। बहुत अच्छी पसंद है , निश्चिंत होकर आगे बढ़ें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उत्तम रहेगा। कुछ मुश्किल कार्य जो की आपने समय पर छोड़ दिए थे उन्हें पूरा करने का भी ये उचित समय है। आज के दिन आप अपने सारे रुके हुए कार्य अपनी उम्मीद से ज्यादा पूरा कर पायेंगे और सारा काम का भोज आज खत्म हो सकता है। आज आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जो आस पास के सहकर्मी को सकारात्मक रूप में प्रभावित करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »