20 Apr 2024, 01:42:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 23 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2020 12:33AM | Updated Date: Nov 23 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी है ,जो आज आपके हितेषियों तथा विरोधियों सहित सबके सामने आएगा। अपने शुभचिन्तकों की बातों पर ध्यान दें और बाकी सब बातों की उपेक्षा कर दें। आपके बड़े आपका साथ देंगे और जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान फोकस करने में आपकी मदद करेंगे। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से अपनी अंतरात्मा की आवाज को उपेक्षित करते आ रहें हैं जो आपको स्वस्थ जीवन के तरीके अपनाने के लिए कह रही है। आप हमेशा से जानते हैं कि क्या करना सही है लेकिन कर नही पा रहे थे ,आज आप इसपर ध्यान देंगे। आज आप अपना पूर्ण रूप से विश्लेष्ण करेंगे क्योंकि अब आप और अधिक लापरवाही के मूड में नही हैं। ऐसी योजना बनाएं जिसपर आप चल पायें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपका आज एक दिन एक्सपेरिमेंट्स के नाम रहेगा। आप अपने आप से पूछकर खुद को सबसे अजीब चीजें करने की भी अनुमति दे सकते हैं जो आपने पहले कभी नही की। रेट्रो स्टाइल के कपडे पहनें , अलग अलग तरह के खाने खाएं , जो आप कहते हैं उसमें विशवास रखें , रोड ट्रिप्स पर जाएँ और पूरी दुनिया में से भी किसी को अपने मामलों में दखलंदाजी न करने दें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन आपका जोर निवेश और धन पर रहेगा। अपने आप पर नियंत्रण रखे ! आज के दिन सम्पति के बारे में खोज खबर कर सकते है पर किसी भी तरह के धन वृद्धि उद्यम में न फंसे। वेतन वृद्धि के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारीयों पर दबाव न डाले। इसके लिए अभी सही समय नहीं है। उत्तम रहेगा की अपने वर्तमान संगठन में अधिक ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »