29 Mar 2024, 02:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 22 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं। आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें। हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब समय आ गया है कि आपको अपमी धडकन,रक्तचाप और शुगर का स्तर जांचने के लिए एक मेडिकल उपकरण खरीदकर अपने साथ रखना होगा। आपको ऊपर लिखी सब चीजों का निरंतर ध्यान रखना होगा। इससे आपको अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखने और एक संतुलित स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए जो-जो प्रयास किये हैं,उनका प्रभाव जांचने में भी मदद मिलेगी। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। यह आप पर निर्भर करता है की वो कितना सफल होंगे। अगर आप उनकी बातो को सुनते और प्रभावित होते है , तो ये आपके प्रेम प्रसंग को नीचे की तरफ धकेल सकता है , इसके अलग अगर आप बाहरी व्यक्ति की बातो पर ध्यान न दे तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उन लोगों के लिए सबसे अनुकूल है , जो किसी भी स्वास्थ्य से संबंधित व्यवसायों में हैं। डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासकों और यहां तक कि मेडिकल छात्रों की सफलता के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अगर आप किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें रहे है तो इस सलाह को माने क्यों की ये आपके पेशेवर जीवन के लिए इस समय बहुत ही प्रासंगिक होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »