19 Apr 2024, 05:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 22 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:04AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इससे पहले कि आप खुद पर अपने नए एक्सरसाइज कार्यकर्म या डाइट को लेकर अधिक सख्ती बरतें,पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो आप करने जा रहें हैं ,वह आपके लिए जरुरी भी है या नही। हो सकता है कि किसी और के तय किये हुए पैमानों के अनुसार कार्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित न हो। अब समय आ गया है कि और किसी के कहने पर चलने की बजाय आप खुद अपनी जरूरतों और अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम बनाएं। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप इस समय कुछ निराश अनुभव कर रहे हैं। आप विपरीत लिंग के कई सारे बन्दों के साथ डेट कर चुके हैं फिर भी आपको अभी तक कोई अपनी पसंद का नही मिला है। परिवार से भी आप पर विवाह कर लेने का दबाव है। अपने परिवारवालों को यह समझाने की कोशिश करें कि आप सही आदमी के लिए प्रतीक्षा करना चाहते हैं और इसीलिए वे आपको अभी के लिए सिंगल होने का भी पूरा मजा लेने दें। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप अपने को शांत रखे क्यों की कुछ स्थितियों में आप अपना आपा खो सकते है। कुछ भी क्रोधित तरीके से न बोले की किसी को वो आक्रामक या गलत लगे। इस समय इस बिंदु पर अनभिज्ञ रहे और बाद में एक परिष्कृत तरीके से अपना रोष बाहर निकाले। आप खुश रहे क्योकि आपने काफी धन एकत्रित कर लिया है ,जो की आप विलासिता से भरी वस्तु पर खर्च कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »