19 Apr 2024, 18:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 22 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 12:03AM | Updated Date: Nov 22 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नही चाहते जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नही हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें। उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप ऐसे ऑनलाइन ग्रुप्स में रुचि रख सकते हैं जो आपको अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। आप उनको ज्वाइन भी करेंगे। आप अच्छा खाना खाने की सोचेंगे लेकिन इसके बारे में अधिक न सोचें क्योंकि आप जब तह कठिन शारीरिक मेहनत वाला काम करके कैलोरीज खर्च कर लेते हैं तब तक चिंता की कोई भी बात नही है। दिन के अंत में सारा काम ख़तम करके आराम की योजना बनाएं। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपको किसी मजाकिया आदमी के साथ बहुत मजे करने का मौका मिलेगा। वह आपके दिल के बहुत करीब भी है और आपको कोई ऐसी ही हमसफ़र चाहिए। दूसरों की उन बातों पर ध्यान देने की जरुरत नही है जिसमें वे आदर्श पार्टनर के बारे में बताते हैं। व्यवहारिक और संवेदनशील बनें। अगर आपको वास्तविकता कुछ रास नही आ रही तो तो आप इसे सुधारने के लिए तो कुछ कर ही सकते हैं। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता हैं। उन क्षेत्रों को देखे जहा पहले आपने कार्य नहीं किया है। अन्वेषण आप के लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कुछ सार्थक मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी स्थानांतरण की योजना बना रहे है, तो आज का दिन काफी शुभ हो सकता है। आपको शीघ्र ही एक नई नौकरी या एक नए कार्यालय में भूमिका मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »