19 Apr 2024, 04:01:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 20 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:14AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
भाग्य आपकी वित्तीय स्थिति पर मुस्कुरा रहा है और अधिक कमाई के कारण आप के खर्चे भी बढ़ गए हैं। अब समय आ गया है की आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। अब फिजूलखर्ची से बचना होगा। आपके परिजन या किसी करीबी के साथ ऐसा कुछ होगा कि आपके भीतर भी उससे अशांति आएगी। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं। अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी ,इसे हाथ से जाने न दें। सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएं आज आपके प्रेम के रिश्तों में आयेंगी। आप या आपके साथी का छोटा भाई इस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने साथी के बारे में कुछ गलत जानेंगे बल्कि आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा जिसके बारे में आप अनजान थे और ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नई उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »