29 Mar 2024, 04:48:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 18 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:04AM | Updated Date: Nov 18 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें। अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आसानी से अपना ध्यान कहीं एक जगह नही लगा पाते और इसीलिए ऐसे लोगों की बहुत प्रशंसा करते हैं जो फोकस कर पाने की क्षमता रखते हैं। अब समय आ गया है कि आप भी यह विशेषता सीखकर अपने जीवन में भी कार्यान्वित करें। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर फोकस करने की जिम्मेदारी मिलेगी ,इसे हाथ से जाने न दें। सुबह जल्दी उठकर योग करने से भी आपको मदद मिलेगी। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
इससे पहले कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करें , आपको खुद को प्यार करना सीखना होगा। आपको आज यही बात स्पष्ट रूप से सीखनी है। यह समय आपके लिए अपने मन की आवाज सुनने और खुद को वह प्यार और इज्जत देने का है जिसके आप हकदार हैं। इसके बाद आपको प्यार की तलाश में बाहर नही जाना पड़ेगा। इसकी जगह आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के कारण अच्छे ओर सार्थक लोग खुद आपकी जिंदगी में आना चाहेंगे। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी , तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »