28 Mar 2024, 16:56:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 13 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।   सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं।   अब कोई भी बदलाव नई सफलता ही लाएगा।  
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने पैरों पर ध्यान देना होगा।  आप ऐसी नौकरी करते हैं,जिसमे आपको पैरों का बहुत प्रयोग करना पड़ता है,इसीलिए आपको और भी अधिक ख्याल रखना है।  जूते और जुराब नियमित रूप से पहनें।   अगर कुछ दर्द महसूस हो तो आधे घंटे तक पैरों पर मसाज करें या पैरों को गरम पानी में डुबोकर रखें।   अगर दर्द बढ़ जाए तो नजदीकी डॉक्टर से सलाह करें।  
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा।   अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें।   छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है।   हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है।   इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे।   आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा।  
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
कुछ दिनों से आपके कार्य क्षेत्र में चीज़े आपके अनुसार नहीं चल रही थी परन्तु अब कुछ सुधार आने की उम्मीद है।  आपको ये याद रखना होगा की कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ मैत्रीपूर्ण व्ययहार रखने से आप शांति से काम में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।  अगर आप थोड़ी सी नरमी दिखाए तो कार्य क्षेत्र के मित्रो के साथ आप शांत माहौल का मजा ले सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »