20 Apr 2024, 14:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 10 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 10 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं। आप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं।  इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे।  ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है।  थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज ऑफिस के काम के दबाव से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है।  आप अच्छी तरह से सो नही पायेंगे। सोने जाने से पहले,थोडा ध्यान लगायें और खुद को शांत मनोदशा में रखें।  आप धीमे और मधुर गाने सुनना चाहेंगे।  कमरे में अँधेरा रखें और तापमान भी ठीक रखें ताकि अच्छी नींद ले पायें। सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पीयें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
अब यह जरुरी है की आप अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को स्पष्ट तरीके से अपने साथी को बताएँ। आपका संचार काफी अस्पष्ट रहा है , जिसने प्रेम और रिश्तो में भ्रम की स्थिति पैदा की है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। अपने साथी से कुछ सीख सकते हैं , जो की पूरी तरह से अनपेक्षित और आप को आश्चर्य चकित करने वाला होगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक दार्शनिक मुद्रा में रहेंगे और गहरी सोच वाली ऐसी किसी भी नौकरी में आज आप सफलता को छुएंगे। शिक्षकों, वकीलों, दार्शनिकों, प्रचारकों और राजनेताओ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको सांसारिक एवं जीवन के गहरे सवालों के बीच ध्यान देने की जरूरत है।व्यावहारिक स्थिति से अपना मुख मोड़ना आज आपकी सबसे बड़ी समस्या है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »