29 Mar 2024, 01:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 09 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा। आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए। अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें। आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर आप अपनी खान-पान सम्बन्धी दैनिक आदतों का ध्यान रखें तो बहुत अच्छा स्वास्थ्य बनाये रख सकते हैं। दूसरी तरफ जंक फ़ूड से न केवल आपका शरीर प्रभावित होगा बल्कि आपके दिमाग पर भी इसका असर पड़ेगा जिसके कारण आप अपने फिट शरीर का आनंद नही ले पायेंगे। थोड़ी सी अधिक स्वास्थकर जीवनशैली से आप फिट शरीर की इस ख़ुशी को लम्बे समय तक बनाये रख सकेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है। हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी। इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है। शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि की आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी , असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है , जिसे आपको अपनी उत्पादकता बढ़ने के लिए त्यागना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »