28 Mar 2024, 20:10:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 09 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपके अफसर आपसे पुरानी रंजिश निकालने के लिए आपके काम में देर कर सकते हैं। आप इसके कारण बहुत चिंता करेंगे,क्योकि इससे न केवल आपकी वर्त्तमान स्थिति बल्कि आगे आने वाली योजनायें भी प्रभावित होंगी। इस समय अपनी घरेलू खुशियों के कारण खुश रहें क्योकि इससे आपको नया उत्साह मिलेगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप कई कारणों से अपने फिटनेस और स्वास्थ्य कार्यक्रम का पालन नही कर पा रहे थे लेकिन अब आप वापस ट्रैक पर आ पायेंगे। ऐसा हो सकता है कि आप मन से वापस उसी कार्यक्रम को न अपनाना चाहते हों लेकिन आपको यह बहुत अच्छे से पता चल जाएगा कि अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए कितना महंगा साबित हो रहा है। अपने पहले वाले फिटनेस कार्यक्रम को दुबारा शुरू न करें,आप उस पर अब नही चल पायेंगे। इसकी बजाय.धीरे धीरे ,एक –एक कदम से शुरुआत करें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
सभी पक्षों से प्रतिबद्धताओं की वजह से आप एक बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कुछ कम हो सकता है। इस अवसर को आराम करने या आपने साथी या परिवार के साथ ख़ुशी से बिताये। आपको परिचित चीजों से आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद उठाएँ बजाय की आप बाहरी चीज़ो या बाहर आनंद उठाने जाए। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज एक नई नौकरी की पेशकश आपके रास्ते में आने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से अच्छे अवसर है। आप अपनी नौकरी बदलने के बारे मैं नहीं सोच रहे है और हो सकता है की मौजूदा नौकरी में आप संतुष्ट हो , लेकिन नई नौकरी बेजोड़ अवसरों को अपने साथ लाएगी। यह एक जोखिम भरा कदम हो सकता है , लेकिन आगे बढ़ने में ये कदम काफी कारगर साबित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »