29 Mar 2024, 20:17:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 08 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 8 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है। आज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे। इससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा।  उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े।  लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा ,इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपकी सब नेक इच्छाएं शून्य हो जाती हैं क्योंकि आप बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों के लालच में आ जाते हैं।  आज वजन कम करने के लिए अपनी डाइट की योजना बनाने और व्यायाम का संकल्प लेने का अच्छा समय है।  आप इस काम के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी लेने वाले हैं और इस काम में आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है।  आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए।  आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है।  आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने की संभावना है क्यों की आपकी उपस्थिति अलग अलग दिशाओं में वांछनीय होगी , हालांकि अपने व्यक्तिगत विकास के लिए आप अधिक से अधिक समय समर्पित करने की कोशिश करे।  ऑनलाइन परीक्षाओं या प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन कुछ मार्गदर्शन की तलाश करें। आज आपको खर्चो की तुलना में अधिक बचत पर ध्यान देना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »