24 Apr 2024, 14:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 02 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:06AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
यदि आप आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है,लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।  समय भी आपको रेंगता सा अनुभव होगा और आप जिस गति से चाहते हैं,उससे काम नहीं हो पायेंगे। अगर आप जल्दी भी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा।  खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पेट में खराबी होने की काफी आशंका बनी हुई है।  आपको पीने का पानी और अन्य तरल पदार्थों के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी क्योंकि पानी से उत्पन्न बिमारियों की आशंका बनी हुई है।  आपको संक्रमण भी हो सकते हैं इसीलिए आज बाहर के अस्वास्थ्यकर खाने से भी परहेज ही रखें।  आपको मुंहासों की समस्या भी हो सकती है परन्तु वह समय से ध्यान देने के बाद ठीक हो जायेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके प्रेम के रिश्तो में भ्रम और पहेली की स्थिति रहेगी। आप अपने साथी के कार्यों और मंशा को समझने में असफल रहेंगे। बेचैनी और असंतोष की एक अस्पष्ट भावना भी आप के अंदर रहेगी। सब कुछ ठीक होने में समय लगता है और वो आपको देने की जरुरत है। जल्दबाजी में चीज़ो से निपटना आपको कुछ मदद नहीं दे पाएगा। धीमी गति से आगे चले और स्थिति का हल अपने आप निकल जाएगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं, पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा। इसलिए, आपको दक्षता से अपनी दोनों प्रतिबद्धताओं को निभाना होगा। आप अपने काम को नजरअंदाज न करें , हालाँकि आपका मन इधर उधर भागेगा। आप उन दोनों के संतुलन के लिए अपने खाली समय या अपने दोपहर के भोजन के घंटे और अवकाश के समय के बाद का समय उपयोग कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »