16 Apr 2024, 19:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 31 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 12:04AM | Updated Date: Oct 31 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा। आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा। आपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप बाहर से तो शांत स्वभाव के आदमी हैं लेकिन अन्दर से आप भावनाओं के तूफ़ान में फंसे रहते हैं। आपका शरीर भी अब इसी पैटर्न पर काम करता है और आपको कई बार ऐसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड सकता है जिसके लक्षण आपने कभी पहले नही देखे। इसका सबसे अच्छा समाधान यही है कि जब तक आप अपने नजदीकी डॉक्टर के पास नही जाते तब तक अपने शरीर को संतुलित करने के लिए खूब सारा पानी पीयें। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने सम्बन्ध के बारे में स्पष्टता से देखने और कोई सटीक फैसला लेने के लिए अपना बनावटी चश्मा उतारकर देखना होगा। किसी भी सम्बन्ध को यह मानकर कि यह तो होना ही था या फिर केवल सामजिक दबाव के चलते सहन न करें। यह जांचने की कोशिश करें कि क्या आप इससे खुश हैं ? अगर इसका जवाब नही है तो इस रिश्ते से बाहर आने का यह सबसे अच्छा समय है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है और आप समझ नहीं पा रहे है की ऐसा क्यों हो रहा है। नए सिरे से इसे शुरू करना सबसे अच्छा उपाय है। सबसे पहले आप अपना बायो डेटा ढ़ंग से तैयार करे और इसे सबसे अधिक प्रासंगिक व्यक्ति को दे , जो की आपने अभी तक नहीं किया है। इस समय आपको अपने करियर को नियंत्रण में लेने की जरूरत है बजाय की यादृच्छिक घटनाए आप पर हावी हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »