20 Apr 2024, 12:44:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 29 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 29 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं ,या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी। अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप अपनी सर्वोतम सेहत में हैं और अब समय नए लक्ष्य तय करने और खुद को अधिक सख्त कार्यक्रम के अनुसार ढालने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। एथलीटों और शारीरिक परिश्रम से जुड़े अन्य लोगों को आज विशेष सफलता मिलनी तय है। तनावरहित ,सक्रिय और खुश महसूस करने से आपकी मानसिक सेहत भी काफी अच्छी रहेगी। आप अपने आसपास के लोगों को भी अपने जोश और आशावादी दृष्टिकोण से काफी प्रभावित करेंगे जिससे उनको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलेगी।  
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपका करीबी दोस्त आज अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। ये मौखिक नहीं बल्कि क्रिया कलापो के माध्यम से होगा। यह बहुत ही सूक्ष्म हो सकता है। ऐसी बातों के प्रति सचेत रहें। ये भी हो सकता है की ये दोस्ती प्यार में बदल जाए। तुरंत प्रतिबद्ध न हो। यह एक मोह हो सकता है, इसलिए और संकेतो की थोड़ी प्रतीक्षा करे। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं! लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »