24 Apr 2024, 15:22:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।  आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी। अपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है।  अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज रिएक्शन और एलर्जी हो सकती है। अगर आपको किसी विशेष खाने से एलर्जी है तो हो सकता है कि आपने अनजाने में वही खाना खा लिया हो। त्वचा में जलन की भी आशंका है। अगर संभव हो सके तो प्रदूषित स्थानों पर जाने से बचें। शाम तक आपकी सेहत में सुधार होगा। खूब अच्छी नींद भी लें और खूब एक्सरसाइज भी करें। भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो ,इसके लिए आपको अभी से प्रयास करके स्वास्थ्यकर आदतें डालनी चाहियें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है।  अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।  हालंकि, मामला तब तक आगे नही बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें।  आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आप अपने सबसे अच्छे आलोचक हैं। अपनी स्थिति का विश्लेषण और उसके अनुसार कार्य करे। आज आपको समय के अनुसार चलने के लिए अपने आप को प्रेरित करने की आवश्यकता है। ध्यान केंद्रित करे जिससे की आप नीचे की और न जाये। समय के साथ आपको बड़ी जिम्मेदारियों के साथ सौंपा जा सकता है। तब तक निरंतरता रखे। समय आपके पक्ष में है। अनुसंधान के साथ सुनियोजित निवेश करे और आगे बढे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »