29 Mar 2024, 07:42:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 23 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2020 12:38AM | Updated Date: Oct 23 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप सामान्यत सेहत का ध्यान रखते हैं लेकिन आप पिछले कुछ समय से लापरवाही बरत रहे हैं। आज आपको जबरदस्ती खुद को बिस्तर से बाहर खीचकर व्यायाम में लगाना होगा। आपके लिए भविष्य में काफी कुछ है और आप उसका फायदा केवल तभी उठा पायेंगे जब आप स्वस्थ होंगे। आज अपना फिटनेस कार्यक्रम घर से शुरू कर सकते हैं। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएँ आपके प्रेम के क्षेत्र में आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा , क्योकि आवेग आपको कुछ भी शुभ नहीं देगा। आपको अपने साथी के प्यार और स्नेह को पहचानने की भी जरुरत भी है जो की तनाव के चलते कही दब सा गया था। अपने आत्म सम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच एक अच्छे संतुलन को बनाए रखना अब बहुत महत्वपूर्ण है।
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज आपको महसूस होगा की अपनी नौकरी में आपको वह संतुष्टि नहीं मिली जो आप चाहते थे और आज आप अपनी नौकरी छोड़ने के लिए अंतिम कदम भी उठा सकते हैं , हालांकि यह एक बुरी बात नहीं है क्यों की बहुत जल्द ढेर सारे सुनहरे अवसर आपके पास आ सकते है और आप जो चाहते थे , वो हो सकता है , हालाँकि प्रारंभिक वेतन कम हो सकता है, लेकिन यहाँ आपको प्रसन्नता मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »