29 Mar 2024, 07:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 23 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2020 12:36AM | Updated Date: Oct 23 2020 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
नकारात्मकता से भरे छली लोगों से दूर रहें। ये आपको भी नकारात्मक बनाकर असफल कर देने की कोशिश में हैं जबकि आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हो। शांति के लिए आज अपना अधिकतर समय परिवार के साथ घर पर बिताएं और सारा बाकी काम पूरा कर लें। कुछ मीठी यादें सहेजने के लिए अपने कमरे में उनका फोटो लगा दें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप मूड में जबर्दस्त बदलाव महसूस करेंगे। आप एक पल काफी उर्जावान और दुसरे ही पल तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। वैसे इन सबका सम्बन्ध आपके जीवन में हो रही घटनाओं से अधिक आपके खाने और आपकी शारीरिक क्रियाकलापों से है। आप अपने आहार के बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इस सलाह से आपको अपनी जीवनशैली को बदलने और अपने अचानक मूड परिवर्तन को कम करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले। अपने साथी का ध्यान उन खुशनुमा पलो की तरफ ले जाएं जो आपने साथ बितायें थे। दिन थोड़ी सी क्षति पहुँचाकर खत्म होगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »