18 Apr 2024, 18:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 27 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:11AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें। आज कोई दोस्त मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत काफी अच्छी लग रही है। आज अपना मनपसंद खाना खाकर आनंद लें। शराब पीकर गाडी चलाने से बचें। कोई अप्रत्याशित तथा अचानक नुक्सान हो सकता है। आज कहीं यात्रा करना सुरक्षित नही होगा। विशेषकर,जो लोग इसी प्रकार के कामों या नौकरी में हैं,बहुत अधिक सावधान रहें। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अन्य एवं दूसरे मौके के लिए उपयुक्त है। जिन लोगो ने आपके साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं किया है, वे लोग आप से मिलने या सलाह लेने आ सकते है। आज का दिन नए सिरे से अपनी दोस्ती और प्रेम को मजबूत करने का समय है। आज का दिन माफ़ी प्रदान करने , गलतियाँ भूलने और बेकार की चीज़ो पर पानी डालने का समय है। दूसरी ओर आप भी किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जिससे आपका आकड़ा १९-३६ का रहा है और ये समय पुरानी बातो को भूलकर एक नए सिरे से शुरुआत करने का समय है। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज इस बात के जबरदस्त संकेत है की आप अपने कार्य क्षेत्र का परिवर्तन कर सकते है या आप के कार्य क्षेत्र से जुडी दिशा का बदलाव हो सकता है। अभी तक आप जिस चीज़ को शौकिया तौर पर लेते थे वही चीज़ आपके लिए धन उपार्जन का रास्ता बन सकती है यहाँ तक की आप अपनी नौकरी भी इस काम के लिए छोड़ सकते है हालाँकि ये एक बहुत ही जोखिम काम लगे पर इसके परिणाम आगे जाकर काफी उत्साहित करने वाले है। इस चीज़ में समय लग सकता है पर धन की दृष्टि से ये काफी उत्साहजनक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »