23 Apr 2024, 14:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 15 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2020 12:08AM | Updated Date: Sep 15 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है। आप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं। फिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे। जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप बहुत अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे। आपको अन्य परिजनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आपको उनमे से किसी को कोई छोटी-मोटी तकलीफ होने पर देखभाल करनी पड़ सकती है। आपको यह भी समझना है कि आपकी शारीरिक सेहत काफी हद तक आपके मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर है। अरोमा थेरेपी या राहतकारी मसाज से आपको अच्छा लगेगा। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी के बारे में थोड़ा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जिससे आपको उसके बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। कुछ समय से आपका साथी आपको भ्रामक संकेत भेज रहा है। जो जानकारी आज आपको मिलेगी उससे आप अपने साथी के तर्क को समझ पाएंगे की क्यों उसका व्यव्हार ऐसा था और जिससे की भविष्य की योजनाए बनाने में आपको मदद मिलेगी। आप नवीन चीज़ो में ढलने के लिए अपने आपको लचीला बनाएँ। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कैरियर की शुरुआत में हैं, इसलिए आपको सीढ़ी पर अगला कदम रखने और पीछे चले गए पथ को देखने की जरूरत है। इन स्थानों में की गई कोई गलती का भुगतान आपको बाद में करना पड़ सकता है। खुद के लिए कुछ प्रस्ताव बनाने के लिए समय निकालें। आपको विरासत में मिला धन का कुछ हिस्सा या पैसा प्राप्त हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »