कर्क दैनिक राशिफल
अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे ,वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या माता-पिता भी हो सकते हैं।
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें समाज में आपके रुतबे को बढाएंगी और इससे आपको लोगों के साथ और बेहतर सम्बन्ध बनाने में मदद मिलेगी। केवल अपने शुभचिंतकों को ही न बुलाएँ, औरों को भी बुला सकते हैं।
कर्क कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।