28 Mar 2024, 17:05:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 14 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:06AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति ऐसी है कि आपको अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है ,पिछले कुछ समय से आप बहुत अच्छी स्थिति में हैं और फिलहाल ऐसा कुछ भी नही है जो परेशानी पैदा करने वाला दीखता हो। लेकिन आज ऐसी बढ़ाएं और परेशानियां पैदा होने वाली हैं जो आपके काम और मूड दोनों को ही प्रभावित करेंगी। अप्रत्याशित समस्याओं से काम कुछ समय के लिए रुक सकता है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता पिता या भाई बहनों के साथ समय बिताएं या अपने लाइफ-पार्टनर के साथ कुछ एकांत समय बित्तायें। अपने बच्चों के साथ किसी मजेदार कार्यकलाप में शामिल हों। अगर काम का दबाव हो भी तो आज तो उसे भी एक तरफ रख ही दें और साथ रहने की ख़ुशी महसूस करें। आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप अपने ही परिवार से कितना कुछ सीख सकते हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »