29 Mar 2024, 15:50:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 13 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:10AM | Updated Date: Sep 13 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी लम्बे समय से सही शेप में नही है लेकिन अगर आप कुछ दिन से एक्सरसाइज नही कर पाए हैं तो इसका यह मतलब नही है कि आप यह कभी नही कर सकते। कोई आपके आसपास ऐसा है जो नकारात्मकता फैला रहा है,इसी से आप पर बुरा असर पड़ रहा है। अपने संबंधों को भी कुछ समय दें और इस बीच अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने भले के लिए करें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन संबंध सुधारने और पुराने गलतफहमी को स्पष्ट रूप से दूर करने के लिए एकदम उचित है। आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जो आपसे दूर हो गया था। इस बात की संभावना है , की प्यार की पुरानी दीवानगी आपके मन में दोबारा जग उठे। अतीत और वर्तमान के रिश्तों का संतुलन साधना आज के दिन का सबसे बड़ा चुनौती पूर्ण कार्य होगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज उत्तरार्द्ध में एक व्यापारिक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यह बौद्धिक विवेक को बढ़ाने के लिए एक महान अवसर होगा। अगर आप अपने आप को बोझिल महसूस कर रहे है , तो पूर्वाद्ध में अवकाश लेकर अपने आप को तैयार करे की किस तरह से आप अपने आप को औरो के सामने प्रस्तुत करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »