17 Apr 2024, 00:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 10 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:11AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी। आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा। आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे? हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काम के पीछे इतने पागल हैं कि कई बार तो अपनी उपलब्धियों पर खुश होना भी भूल जाते हैं। इनसे खुशी महसूस करने के लिए,एक बनाएं और उनके उत्तर ढूँढें। प्रश्न इस तरह के हो सकते हैं-क्या घर में आपके पसंदीदा फल मौजूद हैं ?क्या आपकी अलमारी में आपके मनपसंद कपडे हैं ?इसके बारे में भी सोचें कि आप कैसे दिखते हैं?
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही कोई फैसला करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं | सम्भावना है कि आज आप बैठकर आराम से अपने इस सम्बन्ध के फायदे और नुकसानों की सूची बनाकर यह तय करेंगे कि आपको इसे आगे बढाना है या नही | इस साड़ी लिखा-पढ़ी में ऐसा हो सकता है कि आप या तो अपनी भावनाओं को कम महत्व दें या बिलकुल न दें | लेकिन आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की भी सुननी चाहिए |
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं! ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे। आपका सहकर्मी नौकरी को त्याग सकता है और उसकी जगह आप किसी जरूरतमंद को अपने यहाँ काम पर लगवा सकते है। हालाँकि आप अवगत नहीं है , लेकिन आपके मूल्य काफी उच्च स्तर के है। आपके वेतनमान में बढोतरी की संभावना रहेगी और आपकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी चाहे आप किसी भी पद पर हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »