20 Apr 2024, 05:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 08 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
यह आपके लिए खासी शर्मिंदगी उठाने वाली स्थिति हो सकती है कि आपको अचानक अप्रत्याशित रूप से बहुत तेज गुस्सा आ जाए। अपने इस रिएक्शन के लिए अब अपने दिमाग पर जोर न डालें। गलतियाँ करने वाले आप अकेले नही हैं और गलतियाँ सबसे हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से आप जिस भावनात्मक तूफ़ान से गुजर रहें हैं ,यह उसका नतीजा भी हो सकता है। सबसे पहले उसका समाधान करने की कोशिश करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएँ आपके प्रेम के क्षेत्र में आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा , क्योकि आवेग आपको कुछ भी शुभ नहीं देगा। आपको अपने साथी के प्यार और स्नेह को पहचानने की भी जरुरत भी है जो की तनाव के चलते कही दब सा गया था। अपने आत्म सम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच एक अच्छे संतुलन को बनाए रखना अब बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
शिक्षण, लेखन, पत्रकारिता और साहित्य में लगे हुए लोग आज अपने कैरियर में बड़ी सफलता का आनंद ले सकते हैं और आपको अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आज का दिन शैक्षिक संस्थानों और निर्माण के कारोबार में निवेश के लिए उपयुक्त है। सामान्य रूप से आपको पिछले कुछ दिनों के तनाव को पीछे छोड़ कर एक शांत दिन का आनंद मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »