29 Mar 2024, 07:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 08 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा। यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें। आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें। बेहतर मार्गदर्शन के लिए,अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप ऐसे साथी से मिल सकते है जिसका आप सपना देखा करते थे। यह व्यक्ति आप ही की तरह दिलचस्प और साहसी होगा। आप कुछ समय से इस तरह के व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे थे। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। उस व्यक्ति को धीमे से अपनी प्रेम रूपी भावनाएँ व्यक्त करना न भूले। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक ऐसे सफल पेशेवर से मिल सकते है जो आपका कार्य करने के लिए उपलब्ध सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है , लेकिन उसके साथ साझेदारी के गठन से पहले थोड़ा सावधान रहे , संभावना है कि वह कार्य के मध्य में अपनी दरों में वृद्धि कर सकता है। सर्वश्रेष्ठ विकल्प ये होगा की आप ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करे जिसमे दरें गतियमान की बजाय स्थायी हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »