29 Mar 2024, 00:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 08 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 8 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे। उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा। इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें। इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी। परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा। आप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो या तो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा या ऐसे लोगों से आपकी मुलाक़ात करवाएगा जो आपकी जिन्दगी में बदलाव लायेंगे। हालाँकि.सभी तरह के परिवर्तन आपके लिए अच्छे नही हैं। किसी बदलाव को लागू करने से पहले यह तय कर लें कि यह लम्बे समय में आपके लिए अच्छे परिणाम दे पायेगा या नही ?
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज जो अकेले हैं .उनकी किस्मत उनका काफी साथ देगी। आपको अपना साथी आध्यात्मिक या खेलों से सम्बंधित जगहों पर मिल सकता है। जो पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं ,उन्हें कुछ दिनों के लिए इससे अवकाश लेकर ऐसी चीजों के लिए समय निकालना चाहिए जिसके लिए सामान्यत उन्हें समय नही मिल पाता और जो उनके मनपसंद काम हैं। कभी कभी दो लोगों को एक दूसरे के साथ की कीमत अलग रहकर समझ में आती है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है , हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है। लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें। ज्यादा चिंता न करे , क्योकि आपको आनंद लेने और कार्य करने की सीमा ज्ञात है। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है!
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »