24 Apr 2024, 05:43:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 06 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं। अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे। किसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा। बोलते हुए सावधान रहें। किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है। कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अनुशासन अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी हैI। आप अब जंक फ़ूड भी नही खा रहे तथा व्यायाम भी कर रहे हैं लेकिन आपका तरीका ठीक नही है,इसीलिए आपको इच्छित परिणाम प्राप्त नही हो रहे हैं। आपको इन सबसे अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए एक निश्चित रूटीन बनाना होगा ,तभी आपको इन सबका लाभ मिल पायेगा। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ पारिवारिक कार्यकलापों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। अपने बच्चों को बाल गेम के लिए या फिर म्यूजियम या पार्क में ले जाएँ। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम का समय रोमांस के लिए बहुत अच्छा है लेकिन आपको इसके लिए कोई बड़ी पार्टी रखने की बजाय अन्तरंग सी मुलाकात रखनी चाहिए। अब पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी प्राथमिकता बनेंगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए अछा है जो की निर्माण के व्यवसाय से जुड़े है। आज के दिन आपको जाँच परख कर निवेश करना है क्योंकि ये अवसर लघु समय के लिए है। अगर आप अपने लिए घर खरीदने की सोच रहे है तो आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है। अपने इस चीज़ के लिए जो वित्तीय रणनीति बनाई थी उनका फल अब आपको मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »