19 Apr 2024, 22:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 05 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2020 12:15AM | Updated Date: Sep 5 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज दिनभर आपका मूड बदलता रहेगा लेकिन आपका भाग्य आपके साथ है ,इसका एक नुक्सान यह है कि आप भाग्य के भरोसे पर अधिक रह सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहे। वित्तीय फायदे तो होंगे किन्तु अनावश्यक खर्च ना करें। वित्तीय लाभ का यह सिलसिला अधिक समय तक नही चलेगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सांस से जुडी छोटी –मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी किसी जगह पर जाने से बचें जहाँ एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ मोजूद हो सकते हैं। जो खनन या फिर इसी प्रकार के क्षेत्र में काम करते हैं ,उनके लिए इनसे बच पाना पूरी तरह तो संभव नही है लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य में सुधार होने तक सावधानी के तौर पर कुछ दिन काम से छुट्टी ले लेनी चाहिए ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज इस बात की संभावना है कि आपसे संपर्क नही हो पायेगा। आज का दिन नए या पुराने संबंधों के लिहाज से भी अच्छा नही है। संबंधों की बजाय आप खुद का विश्लेष्ण करने में ही व्यस्त रहेंगे जिससे लोग यह समझ सकते हैं कि आप नही चाहते कोई भी आपको डिस्टर्ब करे। फिर भी आप किसी पुराने दोस्त से फोन पर बातें कर सकते हैं या आपका पहले का कोई करीबी आपसे मिलने आ सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपका ध्यान आज भटकने की संभावना है , हालाँकि आपका कार्य जमा होता जा रहा है, लेकिन आपका ध्यान अनुत्पादक गतिविधियों में लिप्त रहेगा , लेकिन फिर भी आपको आराम करने का अवसर नहीं मिल पायेगा क्योंकि जागरूकता और चिंता हमेशा आपके मन पर हावी रहेगी की आपका कार्य अभी अधूरा है। आपका लंबित कार्य जमा होता रहेगा जो की आपकी कार्य प्रणाली की दिनचर्या पर एक दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »