28 Mar 2024, 15:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 04 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2020 12:13AM | Updated Date: Sep 4 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है। आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है। लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कई सारी विशेष घटनाएँ और ऑफिस की पार्टीज आपके पाचन को खराब कर सकती हैं और फिर आपको अपने आसपास फिट और स्वस्थ लोगों को देखकर इर्ष्या भी होगी। अपने अन्दर नकारात्मकता न आने दें। खुद को यह विश्वास दिलाएं कि आप खुद भी नियमित वर्कआउट करके ऐसी ही सेहत हासिल कर सकते हैं। मिठाइयों और तैलीय खाने की मात्रा को कम करके आप अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में , आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए ,इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप एक किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको एक आकर्षक कैरियर के अवसर प्रदान करेगा। हालांकि,इसे स्वीकार करने से पहले परिणाम के बारे में लम्बा और कठिन सोचने की जरूरत है क्योकि सब चमकती हुई चीज़ सोना नहीं होती। ये आप के आस पास के लोगों को प्रभावित करेगा लेकिन ये दिन इस तरह के एक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उतना अच्छा नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »