20 Apr 2024, 04:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 01 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:09AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
दिन की शुरुआत उलझन से होगी। आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा। आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं। आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं। दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
हर रोज अपने शरीर का ध्यान रखना शुरू करें। हो सकता है कि आप इस समय सही से यह न जान पायें कि आपको कैसा लग रहा है लेकिन इतना तो समझ ही जायेंगे कि आपकी सेहत अच्छी नही है। चाहे आपको एक्सरसाइज करना बिलकुल पसंद न हो लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए आपको हर रोज एक्सरसाइज करनी होगी। इसी से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
मंगल ग्रह आपकी प्रेम की इच्छाओं को जगा रहा है और आपके लड़ने की भावना और आपका विश्वास आपको अपने साथी के साथ या आपके साथी के पास ले जा रहा है। आपके रिश्ते में प्रेम के भाव उसी तरीके से महत्वपूर्ण है जैसे चाय में चीनी की मिठास। आप अपने प्रेम या रोमांस में सर्वश्रेष्ट होते है। संगीत को महसूस करे। सब कुछ उज्ज्वल और रंगीन है। समय अनुकूल है।
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए अच्छा और सफलता से भरपूर है जो किसी भी तरह से शिक्षा या लेखन से जुड़े हैं। छात्रों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों, लेखकों और शिक्षा से जुड़े अन्य पेशेवरों के लिए एक बहुत आनंदमयी एवं अच्छा दिन होने के संकेत है। आज का दिन लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने के लिए उपयुक्त है। आज आप आराम से बैठे और उन प्रयासों का लाभ आपको मिलेगा जो आपने अपने पेशेवर जीवन की दिशा तय करने में डाले थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »