29 Mar 2024, 12:24:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 30 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 30 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें। बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें। दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी। आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते। अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे। आपको धीरे –धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी। आप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे ,जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं। धीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपका आज का दिन बदलाव , क्रांति और उत्कट भावनाओं के नाम रहेगा। आप अब हाथ पर हाथ धरकर बैठने और किस्मत के भरोसे रहने की बजाय खुद कुछ करना चाहेंगे। आपकी कोशिशें लक्ष्य की ओर केन्द्रित होंगी। आपकी भावनाओं की तीव्रता से आपके पार्टनर भी प्रभावित होंगे। रोमांटिक मामलों में आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। ये आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
एक परिवर्तन आपके कार्य क्षेत्र में आने का संकेत दे रहा है। आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं या अपने कार्यालय में एक से दूसरे विभाग में आपका स्थानांतरण हो सकता है। यह ऐसी स्थिति होगी जिसको आप पसंद करेंगे और इन संभावनाओ का आप लंबे समय से इंतजार भी कर रहे थे , इसलिए आप को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने की जरुरत है , ताकि आपका करियर उचित दिशा में चलता रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »