28 Mar 2024, 21:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 28 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 28 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
एकरसता आपको अच्छी न लगती। इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें। इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा। काम कम रहेगा। आप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप चीजों को धीरज और तसल्ली से पूरा करते हैं लेकिन आप खुद में ऊर्जा का अचानक प्रवाह दिखाने से भी नही हिचकते। इससे आसपास सभी को अचरज ही होगा। आपकी त्वचा की भी यही प्रवृति है। एक समय तो यह बिलकुल शीशे सी साफ़ होती है और जल्दी ही फिर कील-मुंहासों से भी भर जाती है। हर रोज खूब सारा पानी पीयें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपका अपने जीवन साथी के साथ लगाव काम के दबावों के चलते कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन आप इस को अर्थपूर्ण बनाने के लिए अपनी कोशिश तो कर ही सकते हैं। अगर आप इस सम्बन्ध को लेकर गंभीर हैं तो आपको उसी आकर्षण को वापस पाने की कोशिशें करनी हैं नही तो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर किसी का आपके लिए अधिक महत्व ही नही है तो व्यर्थ के प्रयासों में समय क्यों नष्ट करना ?
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक अवसर आज आप के लिए खुलने की संभावना है। निर्माण या अचल संपत्ति के कारोबार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। हालांकि, अगर आप समय पर निर्णायक कार्रवाई करते है तभी आपको लाभ मिलेगा। अगर आप समय बर्बाद करेंगे तो अवसर आपके हाथ से निकल जाएंगे। संपत्ति से संबंधित ऋण भी आज मंजूर होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »