25 Apr 2024, 01:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 22 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है। आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप अपनी वर्तमान जीवनशैली के स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक होंगे और इसमें सुधार के लिए कोई कार्यक्रम बनायेंगे। कुछ कारणों से आपको किसी स्वास्थय सम्बन्धी जांचें करानी होंगी और इससे आप संभावित खतरे के प्रति सावधान हो जायेंगे। आप पहले भी कई बार इससे बेहतर जीवनशैली अपनाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन इस बार आपको यह करना थोडा आसान रहेगा। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है , जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे , क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
जहां तक वित्तीय मामलों का संबंध है, आज आप एक बुद्धिमान निर्णय लेंगे। सलाह आपका उचित मार्गदर्शन करेंगी , तो आज छोटे लाभ से संतुष्ट रहे। शेयर बाज़ार में लगे लोग आज बड़े शेयरों के निवेश से बचे। अपने भीतर की आवाज सुनकर अपने अंतर्ज्ञान से काम करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »