29 Mar 2024, 02:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 22 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लें। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। अगर आप कोई नौकरी या कोई परियोजना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं तपो पारम्परिक तरीकों से ही कोशिश करें। अपने विचारों और योजनाओं की अच्छे से मार्केटिंग करें ,सफलता जरूर मिलेगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी खाना खाने सम्बन्धी आदतें कभी भी बहुत अच्छी नही थी ,आपकी स्वास्थ्य ठीक रखने की सभी नेक इच्छाएं और कोशिशें मजेदार फ़ास्ट फ़ूड देखतें ही मिटटी में मिल जाती हैं लेकिन आप ऐसा करते नही रह सकते। आपको आज काफी आतले हुए और मीठे स्नैक्स खाने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको पेट की गंभीर तकलीफें हो सकती हैं। आज आपको जरुर अपने लिए उपयुक्त और अधिक स्वास्थ्य अनुकूल डाइट प्लान बनाना चाहिए। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें। क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है। अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये , इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी , क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नई प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा , इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »