19 Mar 2024, 12:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 15 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 15 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 15 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
पिछले सप्ताह में तनाव के साथ साथ चिंता के कारण होने वाला मानसिक तनाव आपके लिए काफी तकलीफ का कारण बना हुआ है। इस समय आपकी बाहरी स्थितियों के बदलने की तो बहुत ज्यादा उम्मीद नही की जा सकती तब भी आप अपने मानसिक तनाव में काफी कमी पायेंगे। यह कमी आपके अपनी विचारधारा और अपनी जॉब तथा संबंधों में समस्याएँ सुलझाने के तरीके को बदलने से आई है। इससे आपको शांति और उपलब्धि की भावना महसूस करने में काफी मदद मिलेगी। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए आज भी अपने प्रियतम के करीब आ पाना मुश्किल रहेगा। वास्तव में आप उनके काफी करीब हैं लेकिन अपनी अपरिपक्वता के चलते आप भावनाओं के बदले में उलझे हुए हैं। आप यह चाहते हैं कि आप दोनों शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्तरों पर और करीब आने से पहले एक दुसरे को अच्छी तरह से समझ और जान लें। इस भावनात्मक गुफतगू के बाद आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
प्रमुख परिवर्तन आज आपके कार्यस्थल पर होने की उम्मीद हैं। वास्तव में आपके आय अर्जित करने के साधन में परिवर्तन आ सकता है , और आप ऐसे कार्य में लिप्त हो सकते है जिसको आप करना चाह रहे थे परन्तु आपने सपने में भी नहीं सोचा था , की ऐसा अवसर आपको मिल सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नवीन विचारो एवं नए दृष्टिकोण के साथ आ सकते है , जिससे सत्ता में बैठे अधिकारी का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »