24 Apr 2024, 18:14:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 14 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 14 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप अपने भीतर बहुत शक्ति महसूस करेंगे। निराशा की जो भावना आपके भीतर कुछ दिन से भरी हुई थी वो आज गायब हो जायेगी। आप अपने अन्दर अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव करेंगे और कोई भी काम शुरू करने के लिए खुद को तैयार पायेंगे। हालाँकि,इस बात का ध्यान रखें कि अपने आत्मविश्वास की झोंक में अव्यवहारिक और असंभव कामों को हाथ में न ले बैठें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को नए स्तर पर ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते हैं। यहाँ तक कि आप परिवार शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। जो अकेले हैं वे ऐसे किसी महत्वपूर्ण आदमी से मिल सकते हैं जो उनके भविष्य को काफी प्रभावित करेगा। अपने करीबियों के साथ समय बिताना न भूलें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप समय के महत्व को जानते हैं और आप आज एक लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। आप सही रास्ते पर हैं। कड़ी मेहनत करे , सफलता आप से दूर नहीं है। आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर है और इसलिए आप व्यापार और शेयरों में कुछ जोखिम ले सकते हैं। आय के नए अवसर आज दिखाई दे सकते हैं। आगे जाने से पहले अपने शुभचिंतकों से परामर्श करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »