20 Apr 2024, 05:01:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 10 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी। आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं। सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें। हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप किसी सामाजिक विवाद में खुद को उलझा हुआ पायेंगे। ऐसी स्थितियों से आपका मानसिक तनाव बढ़ जाता है और इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी जरूर पड़ता है। इसका सबसे अच्छा उपाय ऐसी स्थितियों से बचना ही है परन्तु ऐसा हमेशा संभव नही हो पाता,इसीलिए खुद को राहत देने के लिए कुछ ऐसी तकनीकें अपनाए जिससे आपको बिना बात का तनाव न हो और आपकी सेहत खतरे में न पड़े। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं,आपको नई बातें भी पता चलेंगी। अगर देखना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जो आपके पार्टनर को पसंद नही है तब भी आप पर गुस्सा होने की बजाय वे आप को ये समझायेंगे कि आपको ऐसा क्यों नही करना चाहिए था ?आपको काफी अच्छा लगेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये , इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी , क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नई प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा , इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »