25 Apr 2024, 10:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 10 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है। इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है। थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपने भीतर अचानक काफी उर्जा अनुभव करेंगे और कोई ऐसा काम हाथ में लेंगे जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। कोई नया खेल खेलने या शारीरिक व्यायाम का कोई नया तरीका अपनाएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी आज आपकी सभी अच्छी इच्छाएं पूरी होंगी। इसीलिए,आज अपना ध्यान रखने के लिए बहुत अच्छा दिन है और इसका प्रयोग अपने फिटनेस सम्बन्धी लक्ष्य को प्राप्त करने में करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं , उनसे आपको सावधान रहना होगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपका व्ययसायिक विवेक आज शीर्ष स्तर पर रहेगा। आपको भविष्य में बिक्री और सहभागिता के आंकलन के लिए कहा जा सकता है। आपकी मजबूत ज्ञान युक्त व विवेकपूर्ण क्षमता इसमें आपकी मदद करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »