23 Apr 2024, 21:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 09 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। पारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं। ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नई कामयाबी दिलाएगी। आप विशेष लय में हैं। आज का दिन सार्थक होगा। मुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें। आपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपका दिन है। आपकी किस्मत पूरी तरह आपके साथ है Iआपको दोस्तों और ऑफिस में खूब प्रशंसा मिलेगी Iइन सबके बीच अपनी प्राथमिक आवश्यकता यानी सेहत को न भूलें। समय से और सही खाना खाएं। अगर आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो आप खाने की किसी भी चीज का आनंद ले पायेंगे। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है। आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
जो लोग विलासिता के सामान के व्यवसायों में शामिल हैं , वे लोग आज बहुत लाभ में रहेंगे और साथ ही साथ जो लोग स्वरोजगार में हैं , वे भी अपनी दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं और साथ ही साथ मन वांछित राशि की प्राप्ति कर सकते हैं। उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी सराहना करने में विफल रहते हैं, बस अपनी विशेषज्ञ कौशल से लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखने वालो के महत्व को आप स्वीकार करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »