29 Mar 2024, 11:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 09 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
पिछले लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ़ आज उभार लेगी। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत है वे अपने खाने को लेकर विशेष सावधान रहें क्योकि वे अक्सर लापरवाही करते रहते हैं। आज आपको माइग्रेन ,तनाव ,सिरदर्द और उच्च रक्त चाप का भी सामना करना पड़ सकता है। जो दवाइयां आप सामान्यत लेते हैं उनके बारे में आज डॉक्टर से दुबारा पूछ लें क्योंकि हो सकता है कि उनकी डोज में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये जाने हों। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही कोई फैसला करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सम्भावना है कि आज आप बैठकर आराम से अपने इस सम्बन्ध के फायदे और नुकसानों की सूची बनाकर यह तय करेंगे कि आपको इसे आगे बढाना है या नही। इस साड़ी लिखा-पढ़ी में ऐसा हो सकता है कि आप या तो अपनी भावनाओं को कम महत्व दें या बिलकुल न दें। लेकिन आपको कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की भी सुननी चाहिए। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आप एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं और अपने सपनों का पीछा करने के साथ , आप सुनियोजित तरीके से अपनी चीजो को रखते है। दूसरे इस तरह नहीं है लेकिन दूसरों को ये न बताये और समय पर सब छोड़ दे। इस भावना को त्याग दे अन्यथा लोगों को ये गलतफहमी होगी की आप उनके जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »