29 Mar 2024, 13:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:12AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने पैरों पर ध्यान देना होगा। आप ऐसी नौकरी करते हैं,जिसमे आपको पैरों का बहुत प्रयोग करना पड़ता है,इसीलिए आपको और भी अधिक ख्याल रखना है। जूते और जुराब नियमित रूप से पहनें। अगर कुछ दर्द महसूस हो तो आधे घंटे तक पैरों पर मसाज करें या पैरों को गरम पानी में डुबोकर रखें। अगर दर्द बढ़ जाए तो नजदीकी डॉक्टर से सलाह करें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है ,आप आसानी से अपनी मीठी बातों और आकर्षण से उन्हें अपनी तरफ खीच पायेंगे और उनके साथ इन्वोल्व भी हो जायेंगे लेकिन ऐसे संबंधों को किसी रिश्ते में तब्दील होने की उम्मीद मत कीजिये। कोई गहरा अर्थ तलाश करने की जरुरत नही है। फ़्लर्ट का मौसम है और आप अभी इसका मजा ले सकते हैं। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
एक मालिक के रूप में, अपने अधीनस्तों के लिए आपमें एक दिल है। उन्हें ज्यादा उत्साह के साथ प्रदर्शन करने के लिए आपकी प्रशंसा की जरूरत है। उनसे बात करें और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते है। वे इसके लिए आप का आदर करेंगे। आप एक बड़ी परियोजना के लिए उन्हें प्रेरित भी करते रहे। उनके साथ हसी मजाक करे ताकि वे आपके साथ सामान्य हो पाये। आप अपने विशाल नेतृत्व के गुणों का प्रयोग करें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »