29 Mar 2024, 05:28:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस रक्षाबंधन राशि अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधना रहेगा शुभ, जानिये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:31AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रक्षाबंधन इस साल 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई की राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी उन्हें बांधने पर ये राखी उनके जीवन में खुशियां भर सकती हैं। इस दिन रंगों का ध्यान रखकर राशि के मुताबिक राखी बांधने से आपके भाई की किस्मत बदल सकती है। 

मेष राशि : मेष राशि वाले जातकों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इस राशि के भाई को लाल या नारंगी रंग की राखी बांधने से उन्हें सुखों की प्राप्ति होगी। कोशिश करें की राखी बांधने के बाद भाई को लाल-नारंगी रंग की मिठाई खिलाएं।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले भाईयों को चांदी की राखी बांधनी चाहिए। क्योंकि चांदी इनके लिए बहुत शुभ है। लेकिन इसकी जगह सफेद या क्रीम रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि का मुख्य ग्रह बुध हैं। इस वजह से इस राशि के जातकों का शुभ रंग हरा है। इस राशि के भाईयों को हरे रंग की राखी बांधे। साथ ही कोशिश करें कि हरे रंग की मिठाई खिलाएं।

कर्क राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह चन्द्र देव हैं। इस राशि के भाईयों को मोतियों से बनी राखी बांधनी चाहिए। अगर मोती की राखी न मिल पाएं तो किसी चमकीली डोरी या बादामी रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।

सिंह राशि : सूर्य देव सिंह राशि के मुख्य ग्रह हैं। इस राशि के जातकों को लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इन रंगों के प्रभाव से इनके जीवन में समृद्धि आएगी।

कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए इस राशि के जातकों का शुभ रंग हरा है। कन्या राशि के भाईयों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधने उन्हें सुखों की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। यदि संभव हो तो इस राशि के भाईयों को चांदी की राखी बांधे। वरना सफेद या हल्के बादामी रंग की राखी भी बांधी जा सकती है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि के भाईयों को लाल या संतरी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। क्योकि यह इनका शुभ रंग है।

धनु राशि : धनु राशि का मुख्य ग्रह बृहस्पति है। इसलिए इनका शुभ रंग पीला है। इस राशि के जातकों को पीले रंग की राखी बंधवाने से समृद्धि मिलेगी।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं। इस राशि के भाईयों को गहरे नीले रंग, स्लेटी रंग या बैंगनी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इन रंगों की राखी इनका भाग्योदय कर सकती है।

कुंभ राशि : कुभ राशि के जातकों के मुख्य ग्रह शनिदेव हैं। इस राशि के जातकों को नीले, काले, स्लेटी या बैंगनी रंग की राखी बांधने से इन पर शनि देव की कृपा होगी।

मीन राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इस राशि के भाईयों की कलाई पर पीले रंग की राखी बहुत शुभ फल देने वाली साबित होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »